HomeUttar PradeshAgraRe Voting in Karhal: करहल के बूथ पर शुरू हुआ पुनर्मतदान, शुरुआत...

Re Voting in Karhal: करहल के बूथ पर शुरू हुआ पुनर्मतदान, शुरुआत में गति है धीमी

आगरा
करहल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल की शिकायत पर जसवंत पूर बूथ पर बुधवार को पुनर्मतदान शुरू हो गया है। शुरुआत में मतदान की गति कुछ धीमी है। माना जा रहा है कि सुबह नौ बजे के बाद यहां मतदान रफ्तार पकड़ेगा। दरअसल प्रेक्षक की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच यहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू करा दिया गया है, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

Advertisements

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर सपा के अखिलेश यादव और भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के बीच कड़ा मुकाबला था, यहां 20 फरवरी को चुनाव के दौरान वोट डाले गए। मतदान के बाद इस विधानसभा सीट में शामिल थाना दन्नाहार के गांव जसवंत पुर के बूथ 266 पर एक युवक द्वारा खुद ही कई महिलाओं के लगातार वोट डालने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर भाजपा प्रत्याशी ने इस विधानसभा के 64 बूथों पर गड़बड़ी का आराेप लगाते हुए शिकायत प्रशासन और प्रेक्षक से की। साक्ष्य के साथ वीडियो भी सौंपा गया। यह वीडियो वेबकास्टिंग से लिया गया है। इस पर प्रशासन और करहल के प्रेक्षक चंद्र कुमार जमातिया ने जांच की। जांच में गांव जसंवत पुर के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ 266 में एक युवक द्वारा खड़े होकर कई महिलाओं के वोट ईवीएम में डालने सही पाया गया। शिकायत सही मिलने के बाद प्रशासन और प्रेक्षक ने इस बूथ पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश चुनाव आयोग से की। इस पर मंगलवार को आयोग ने पुनर्मतदान कराने का आदेश दे दिया था।

Advertisements
Advertisements

चुनाव आयोग के निर्देश पर करहल विधानसभा सीट के बूथ 266 जसवंत पुर में बुधवार को सुबह सात बजे से पुनर्मतदान कराया जा रहा है। इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं, सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं होगी।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments