HomeUttar PradeshAgraमायानगरी के लिए फिर शुरू होगी आगरा से फ्लाइट, आने-जाने का ये...

मायानगरी के लिए फिर शुरू होगी आगरा से फ्लाइट, आने-जाने का ये रहेगा समय, नोट कीजिए ये तारीख

आगरा
ताजनगरी से मायानगरी के बीच दो मार्च से एक बार फिर हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट दो मार्च से दोपहर 2.55 पर मुंबई से आएगी और तीसरे पहर 3.25 बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई-आगरा फ्लाइट बीते मध्य जनवरी से स्थगित चल रही है। कोरोना की दूसरी लहर में बंद कर दी गई आगरा-मुंबई फ्लाइट 17 जनवरी से बंद हो गई। इंडिगो एयरलाइंस ने बीते 14 दिसंबर से यह फ्लाइट शुरू की थी। 17 जनवरी को एक बार फिर फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इससे लोगों को झटका लगा था।
बेंगलुरू के बाद मुंबई की उड़ान फुल चल रही थी, जिसमें पुणे और मुंबई में नौकरीपेशा साफ्टवेयर इंजीनियर और कारोबारी बड़ी संख्या में यात्रा कर रहे थे। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी मुंबई-आगरा उड़ान को बंद करने की घोषणा कर थी। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि अब यह फ्लाइट दो मार्च से फिर से शुरू होने जा रही है। वर्तमान में आगरा से लखनऊ, भोपाल और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट उपलब्ध है।

Advertisements
Advertisements

इस फ्लाइट के शुरू होने से पर्यटन के साथ-साथ होली के त्योहार पर आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। होली के अवकाश में घूमने की योजना बनाने वाले लोग काफी लाभान्वित होंगे। वहीं पर्यटकों के लिए समय की बचत होगी। मुंबई से काफी पर्यटक आगरा घूमने आते हैं। इसके साथ ही यहां से भी काफी लोग मुंबई और आसपास के क्षेत्र में घूमने जाते हैं। इस फ्लाइट के शुरू होने से व्यापार जगत को भी काफी लाभ होगा।
कोरोना संक्रमण के चलते दो दिसंबर 2021 को आगरा से मुंबई के लिए फ्लाइट निरस्त की गई। आगरा से इंडिगो एयरलाइंस ने जब उड़ान शुरू की तो हर दिन इसमें 300 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। इनमें लगभग 160 से ज्यादा यात्री जाने वाले और बाकी आने वाले यात्रियों की संख्या रहती थी। आगरा मुंबई के बीच महज 2.10 घंटे का हवाई सफर होने से पर्यटकों की संख्या भी अच्छी खासी आ रही थी।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments