HomeUttar PradeshAgraUP Election 2022: खर्चे में भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी अव्वल, आगरा में...

UP Election 2022: खर्चे में भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी अव्वल, आगरा में सभी विधानसभाओं में देखें हर प्रत्‍याशी का चुनाव खर्च

आगरा

Advertisements

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में चुनावी खर्च का ब्योरा तैयार हो गया है। नौ विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी खर्च में आगरा ग्रामीण विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य अव्वल हैं। अब तक 20.67 लाख रुपये खर्च किए हैं। फतेहाबाद विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 16.80 लाख रुपये का व्यय किया है। खेरागढ़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा तीसरे नंबर पर हैं। जिन्होंने 13.89 लाख रुपये खर्च किए हैं। बाह विस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा चौथे नंबर हैं। मधुसूदन ने 12.63 लाख रुपये खर्च किया है। पांचवें नंबर पर एत्मादपुर विस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह हैं। प्रबल ने अब तक 11 लाख रुपये चुनाव प्रचार में खर्च किया है। दस लाख रुपये से अधिक व्यय करने वाले कुल पांच प्रत्याशी हैं जिसमें भाजपा के तीन, सपा और बसपा के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये है। इस चुनाव में 107 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिसमें नौ महिला प्रत्याशी हैं।

Advertisements

नौ विधानसभा क्षेत्रों में 81 फ्लाइंग स्क्वाड चुनावी खर्च पर निगाह रखे हुए हैं। दो-दो वीडियो सर्विलांस टीम हर विधानसभा क्षेत्र में अलग से गठित हैं।

नौ विधानसभा क्षेत्रों में आठ के अधिकांश प्रत्याशियों ने खर्च का विवरण उपलब्ध करा दिया है। फतेहपुरसीकरी विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश प्रत्याशियों ने खर्च की जानकारी नहीं दी है।

बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह, 11 लाख रुपये

– भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह, 10.97 लाख रुपये

– पीस पार्टी प्रत्याशी विनोद कुमार, 1.35 लाख रुपये

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल, 7.99 लाख रुपये

Advertisements

– भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल, 4.48 लाख रुपये

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments