HomeUttar PradeshAgraठंड रिटर्नंस, आगरा मंडल में छाया घना कोहरा, दृश्‍यता शून्‍य, जानिए आने...

ठंड रिटर्नंस, आगरा मंडल में छाया घना कोहरा, दृश्‍यता शून्‍य, जानिए आने वाले दिनों में क्‍या रहेगा हाल

आगरा

फिल्‍मों की तरह ही ठंड ने वापसी की है। बीते तीन दिन धूप में तेजी होने की वजह से ऐसा लगने लगा था कि सर्दी की विदाई की बेला आ गई लेकिन मंगलवार सुबह घने कोहरे ने जो डेरा जमाया है, उसमें गलन बढ़ गई है। सुबह साढ़े नौ बजे तक सड़कोंं पर दृश्‍यता शून्‍य है। यमुना एक्‍सप्रेस वे, लखनऊ एक्‍सप्रेस वे और आगरा दिल्‍ली हाईवे पर वाहन रेंग रेंगकर चल रहे हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।

एक फरवरी को मौसम ने फिर से करवट ले ली है। जनवरी के आखिरी दिनों में जहां सुबह से ही तेज धूप निकल आ रही थी, वहीं मंगलवार को घना कोहरा छा गया। सुबह साढ़े नौ बजे तक ये हाल है कि 50 मीटर दूर का भी स्‍पष्‍ट नजर नहीं आ रहा है। सोमवार शाम से ही हवा में गलन बढ़ गई थी। आगरा में आज सुबह न्‍यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास है। इसी के चलते गलन बढ़ गई है। वहीं मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज में भी घना कोहरा छाया हुआ है। अलीगढ़ और हाथरस से भी कोहरा छाए रहने की खबर आ रही है।

हाईवे पर थम गए पहिए

Advertisements
Advertisements

यमुना एक्‍सप्रेस वे और लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर ट्रकों के पहिए थम गए हैं। ट्रक चालकों ने अपने वाहनों को किनारे पर खड़ा कर लिया है। वहीं आगरा मथुरा हाईवे पर वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी घना कोहरा रहेगा, तीन और चार फरवरी को बारिश की संभावना है।

घुटने और हडिडयों में हो रहा दर्द, कराह रहे मरीज

सर्दी में सबसे ज्यादा परेशानी घुटने के दर्द से परेशान बुजुर्ग मरीजों को हो रही है। एसएन के अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डा. सीपी पाल ने बताया कि सर्दी में घुटनों का दर्द और बढ़ जाता है। इसके साथ ही हडिडयों में भी दर्द की समस्या के साथ मरीज आ रहे हैं। पुराने फ्रैक्चर के मरीजों को भी दर्द की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. बीके गुप्ता ने बताया कि घुटने को सर्दी से बचाएं, सर्दी में बाहर निकलने से बचें और अपने शरीर को गर्म रखें। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments