Advertisement
HomeUttar Pradeshआगरा में देर रात चौकीदार की हत्या, सुबह खेत में पड़ा मिला...

आगरा में देर रात चौकीदार की हत्या, सुबह खेत में पड़ा मिला अधजला शव, रोड पर लगाया जाम

आगरा

कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल निवासी 55 वर्षीय चौकीदार लक्ष्मण सिंह की गुरुवार रात को हत्या कर दी गई। उनका अधजला शव शुक्रवार सुबह खेत में पड़ा मिला। इसके बाद स्वजन ने हत्या का शव जलाने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर स्वजन में आक्राेश है। ग्रामीणों ने अवरोधक डालकर सड़क पर जाम लगा दिया है। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।

नगला परमाल निवासी लक्ष्मण चाहर नगला जयराम में स्थित बीआर पब्लिक स्कूल में चार वर्ष से चौकीदारी कर रहे थे। स्वजन ने बताया कि गुरुवार रात को घर से खाना खाने के बाद वे स्कूल में सोने के लिए चले गए थे। इसके बाद से परिवार के लोगों से उनकी बात नहीं हुई। सुबह लक्ष्मण का शव स्कूल के पास ही खेत में अधजली अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने स्वजन को सूचना दे दी। इसके बाद परिवार के लोग और पुलिस वहां पहुंच गई। स्वजन ने किसी से भी रंजिश होने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि लक्ष्मण चौकीदारी करते थे। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी और न कभी किसी से झगड़ा हुआ। जानकारी मिलते ही एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। स्कूल से करीब पचास मीटर की दूरी पर ही खेत में शव मिला है। स्कूल का मुख्य गेट अंदर से बंद मिला है। पीछे के छोटे गेट की बाहर से कुंडी लगी थी। इसलिए पुलिस को आशंका है कि रात में चौकीदार को स्कूल से बाहर निकालकर हत्या की गई। उसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से हत्यारोपितों ने शव को जलाने की कोशिश की है। आग लगने के बाद वे छोड़कर भाग गए होंगे। बेटे आकाश ने पिता के हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments