HomeUttar Pradeshकोरोना काल में आगरा में सपना चौधरी के लगे ठुमके, पुलिस जुटी...

कोरोना काल में आगरा में सपना चौधरी के लगे ठुमके, पुलिस जुटी जांच में

आगरा

Advertisements

कोरोना काल में ताजगंज क्षेत्र के एक मैरिज होम में गुरुवार रात को शादी समारोह में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बुलाया गया था। यहां सपना चौधरी के साथ बरातियों और घरातियों ने हरियाणवी गानों पर डांस किया। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह शादी समारोह के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस आयोजकों के बारे मे जानकारी जुटा रही है।

Advertisements

आगरा के एक मैरिज होम में गुरुवार रात डांस करतीं सपना चौधरी।

Advertisements

वायरल वीडियो ताजगंज क्षेत्र के केएनसीसी मैरिज होम का बताया जा रहा है। इसमें सपना चौधरी डांस फ्लोर पर ठुमके लगाते दिख रही हैं। आसपास महिलाओं और युवकों की भीड़ है। सभी डांस कर रहे हैं। इनमें से केवल एक-दो लोग मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं। अन्य कोई न तो मास्क लगाए हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि हरियाणवी डांस सपना चौधरी के मैरिज होम में कार्यक्रम की कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी। वायरल वीडियो के आधार पर मैरिज होम की जानकारी मिली है। अवधेश नाम के व्यक्ति ने इसमें बुकिंग कराई थी। इस मामले में मैरिज होम संचालक और आयोजकों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी। आयोजक और कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए बिना अनुमति हुए इस कार्यक्रम के मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments