HomeUttar Pradeshआगरा पुलिस की सख्ती पर सवाल, शहरभर में चेकिंग फिर भी निकल...

आगरा पुलिस की सख्ती पर सवाल, शहरभर में चेकिंग फिर भी निकल गए बदमाश

आगरा

Advertisements

विधान सभा चुनाव के चलते दूसरे राज्यों की सीमा पर पुलिस की सतर्कता और सख्ती थी। शहर में पुलिस चेकिंग कर रही थी। हर दिन इसी चेकिंग में पुलिस शराब तस्कर और हथियारों के तस्कर पकड़े जा रहे हैं। मगर, मंगलवार को कोरियर कंपनी के कर्मचारियों से दो सौ किलोग्राम चांदी और एक लाख रुपये की लूट हुई तो न चेकिंग काम आई और न ही सीमा पर सख्ती।बदमाश आसानी से घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस घटना में करीबी के शामिल होने की आशंका जता रही है।

Advertisements
Advertisements

सदर क्षेत्र में रोहता में साईं नाथ एक्सप्रेस कोरियर कंपनी के कर्मचारियों से दो सौ किलोग्राम चांदी लूट की वारदात रेकी के बाद हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाश तीन दिन से रेकी कर रहे थे। बदमाशों की कार क्षेत्र में घटना से करीब तीन घंटे पहले से क्षेत्र में दिख रही थी। विधान सभा चुनाव के चलते पुलिस कैश, शराब तस्करी व अवैध असलाह की तस्करी रोकने को चेकिंग कर रही है। कुछ टीम सादा कपड़ों में भी रहती हैं।बदमाशों को यह जानकारी थी। उन्होंने ने इसलिए अलग अंदाज में वारदात की। उन्होंने कोई गोली नहीं चलाई। किसी को लहूलुहान नहीं किया। आए गाड़ी रुकवाई। डराया और चांदी लेकर भाग गए। कोरियर कंपनी की गाड़ी की चाबी पहले ही निकाल ली थी। ताकि कोई पीछा नहीं कर सके। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया दो कर्मचारी चांदी लेकर जा रहे थे। सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थे। बदमाशों ने जब गाड़ी रोकी तब राहगीर आ गए थे। कर्मचारियों ने ज्यादा कोई विरोध नहीं किया। इसलिए राहगीरों ने भी घटना को गंभीरता से नहीं लिया। इस घटना में कोरियर कंपनी के ही किसी कर्मचारी की भूमिका हो सकती है। क्योंकि बदमाशों को कार और उसमें ले जाई जा रही चांदी की जानकारी थी।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments