Advertisement
HomeUttar Pradeshआगरा में राहत, कोरोना वायरस के नए केसों में दर्ज हो रही...

आगरा में राहत, कोरोना वायरस के नए केसों में दर्ज हो रही गिरावट

आगरा

इस समय जो आंकड़े कह रहे हैं, उनको देखकर तो यही लगता है कि आगरा जल्‍द ही कोरोना वायरस संकट से उबर जाएगा। जितनी तेजी से तीसरी लहर में कोरोना के नए केस बढ़े थे, अब उतनी ही तेजी से एक्टिव केस भी कम होंंगे। एक राहत वाली बात ये भी है कि मृत्‍यु दर मामूली है और गंभीर स्थिति भी नहीं हो रही। इसके पीछे सीधे तौर पर वैक्‍सीन लग जाना ही कारण माना जा रहा है। बुधवार को 318 नए केस निकले हैं, वहीं 364 लोग ठीक भी हुए हैं। मंगलवार को 602 नए केस आए थे, 678 लोग ठीक हुए। ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या आगे जाकर बढ़नी ही है। अब एक्टिव केस 3294 पर पहुंच गए हैं। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 31949 हो गई है। कुल 28196 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 458 है। बुधवार तक 2283145 लोगों की जांच हो चुकी थी। बुधवार को एक दिन में कुल 5375 सैंपल जांचे गए थे। ठीक होने की दर मामूली बढ़कर 88.25 फीसद पर आ गई है।  कुछ समय पहले तक ये 98.20 पर स्थिर सी थी। आगरा में 1860523 लोगों को वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments