HomeUttar Pradeshमहिला मंडल उत्तर क्षेत्र फतेहाबाद के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

महिला मंडल उत्तर क्षेत्र फतेहाबाद के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

फतेहाबाद

रविवार को दोपहर 12:00 बजेश्याम वाटिका मैं महिला मंडल उत्तर क्षेत्र का खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर क्षेत्र के बहन बेटियां एवं महिलाएं ने भाग लिया प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़, कैरम, शतरंज, सुई धागा दौड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई गई l सर्वप्रथम ईश वंदना और संकल्प गान गाया गया। सबसे पहले बेटियों की कैरम की प्रतियोगिता कराई जिसमें प्रथम कु लक्ष्मी द्वितीय कु. रौनक तृतीय कु. दामिनी विजई हुई। उसके बाद शतरंज की प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम कु. प्रियांशी द्वितीय कु. रितिका विजई हुई। तत्पश्चात बहनों की प्रतियोगिता में सुई धागा दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम अर्चना योगेश गुप्ता, द्वितीय रिंकी विकास गोलस और तृतीय शारदा शंकर सुमन गुप्ता जी ने बाजी मारी। अंत में कुर्सी दौड़ की प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम अंजली अजय गुप्ता, द्वितीय भारती जगदीश गुप्ता, तृतीय बबीता रवि शल्या विजई रही। इस मौके पर में श्रीमती किरन प्रदीप मोहनिया, ममता राकेश गुप्ता, रेखा गुप्ता, अर्चना बबलू गुप्ता, अंजू राजकुमार गुप्ता, प्रीति विजय गुप्ता, रजनी संजय गुप्ता, वैशाली कमल गुप्ता आदि बहने शामिल रही। समस्त उत्तर क्षेत्र की बहनों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
अध्यक्षा श्रीमती रेनू संजय अनवरिया महिला मंडल उत्तर क्षेत्र फतेहाबाद

सुशील कुमार गुप्ता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments