HomeUttar Pradeshआगरा में तापमान में गिरावट, धूप निकलने के बाद भी गलन है...

आगरा में तापमान में गिरावट, धूप निकलने के बाद भी गलन है बरकरार

आगरा

Advertisements

आगरा के आसमान से बादल अब छंट चुके हैं। सूरज के दर्शन के साथ ही धूप भी तेज है लेकिन उसके बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। गलन अब भी बरकरार है। इधर बुधवार सुबह कोहरा भी अपेक्षाकृत ज्‍यादा घना रहा। हाईवे पर दृश्‍यता कम होने से वाहन रेंग रेंगकर चल रहे थे।

Advertisements

आगरा में बुधवार सुबह सेे आसमान एकदम साफ है। सुबह 9.30 बजे तक शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। आगरा मथुरा हाईवे, यमुना एक्‍सप्रेस वे और लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर दृश्‍यता कम होने की वजह से वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही। बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्‍य ही है। हालांकि इससे पहले मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था। वहीं अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जो सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा था। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच कम अंतर बने रहने से ही सर्दी और गलन का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर में आगरा में अच्‍छी धूप निकलेगी। इससे कुछ राहत महसूस होगी।

15 जनवरी तक रहेगी सर्दी

Advertisements

बारिश थमने के बाद शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आएगी। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण विशेषज्ञ डा. रंजीत कुमार ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में सर्दी अधिक रहती है, घना कोहरा छाने से सर्दी और बढ़ जाती है। इस बार भी जनवरी में सर्दी अधिक पड़ेगी। इससे न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 15 जनवरी के बाद सर्दी कम होने लगेगी।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments