HomeUttar Pradeshरैली पर रोक के बाद आगरा में भाजपा ने बदली रणनीति, प्रचार...

रैली पर रोक के बाद आगरा में भाजपा ने बदली रणनीति, प्रचार काे अपनाएंगे ये तरीका

आगरा

Advertisements

भाजपा संगठन सूबे में कमल खिलाने को जुट गया है तो स्थानीय स्तर पर भी आगामी रूपरेखा तय कर ली गई है। जनसभा, रैली पर रोक लगने के कारण संगठन अपने संगठनात्मक ढांचे को जनता को जनता के बीच उतार रहा है, जिसकी रचना तैयार है। पार्टी ने पांच से छह बूथों को मिलाकर बने शक्ति केंद्र को अपनी गतिविधियों का केंद्र बिंदु बना लिया है। पार्टी के दिग्गज और कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के लाभार्थियों की सूची लेकर शक्ति केंद्र पर जाएंगे और प्रपत्र, कुमकुम आदि भी उन तक पहुंचाएंगे। वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को सहभोज का आयोजन भी प्रस्तावित किया है, लेकिन नियमों के बंधन के कारण अभी इसकी रूपरेखा तय नहीं है।

Advertisements
Advertisements

भाजपा अपनी उपलब्धियों को गिनाकर और लाभार्थियों तक पहुंच बनाकर जीत का रास्ता तय करना चाहती है। इसके लिए मंगलवार से अभियान शुरू होना है। लाभार्थी संपर्क अभियान में विधायक, सांसद, मेयर, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मेयर, जिलाध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता लगेंगे। लाभार्थियों को सम्मान करने के साथ ही उनको प्रपत्र और मौखिक आधार पर अपने साथ जोड़ने का प्रयास होगा। कार्य के प्रमाण और इंटरनेट मीडिया पर प्रचार के लिए सभी को शक्ति केंद्र पर सेल्फी भी लेनी होगी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, सामान्य जाति के 100 प्रबुद्ध लोगों की सूची बनाई गई है। इनको हर विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तर तक पहुंच बनाकर सघन संपर्क करना है। कोविड और चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। ये समूह लोगों के बीच जाकर बैठेगा और उनको पार्टी की रीति-नीति के साथ गत वर्षो में जनहित में सरकार द्वारा किए गए कार्य भी गिनाएगा। वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को सहभोज का आयोजन भी प्रस्तावित किया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में कम संख्या के आयोजन अनुमति के साथ कराने की योजना है। कार्यक्रमों में सौ फीसद कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश है।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments