HomeUttar Pradeshआगरा में होटल गार्ड की हत्‍या कर, गुजरात में मजदूरी कर रहा...

आगरा में होटल गार्ड की हत्‍या कर, गुजरात में मजदूरी कर रहा था हत्‍यारोपित, ढाई साल बाद आया पकड़ में

आगरा

ताजगंज में ढाई साल पहले होटल ईस्ट गेट के गार्ड की हत्या में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर 15 हजार रुपये का इनाम था। आरोपित गुजरात में रहकर मजदूरी कर रहा था। ढाई साल बाद उसके घर आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

डौकी के कुंडौल निवासी सुरेंद्र सिंह ताेमर होटल ईस्ट गेट में गार्ड था। सुरेंद्र का शव 30 मार्च को होटल के पीछे पड़ा मिला था। पिता राजेश सिंह ने ताजगंज थाने में उसकी हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें होटल मालिक राजपाल, कर्मचारी फरेंद्र, पूनम पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस पहले इसे हादसा मान रही थी।

Advertisements
Advertisements

फोरेंसिक वैज्ञानिकों ने क्राइम सीन दोहराया था। उन्होंने होटल की छत से पुतला गिराकर देखा था। बाद में हत्या की पुष्टि हुई थी। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि हत्याकांड की विवेचना में पता चला कि होटल के कर्मचारी पूनम और फरेंद्र के बीच मित्रता थी। इसकी जानकारी सुरेंद्र तोमर को हो गई तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पूनम को पुलिस नौ महीने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

हत्या में शामिल आरोपित फरेंद्र भागकर गुजरात चला गया था। वहां मजदूरी कर रहा था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार को पुलिस ने उसे नगला मेवाती जोनल पार्क तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। विवेचना में होटल मालिक की संलिप्तता नहीं पाई गई थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments