Advertisement
HomeUttar Pradeshहेमलता काला बनीं भारतीय महिला क्रिकेट बी टीम की कोच

हेमलता काला बनीं भारतीय महिला क्रिकेट बी टीम की कोच

आगरा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चयन समिति की पूर्व चेयरपर्सन हेमलता काला को बीसीसीआइ द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सीनियर महिला चैलेंजर ट्राफी के लिए भारतीय बी टीम का कोच बनाया गया है। चैलेंजर ट्राफी का आयोजन चार से नौ दिसंबर तक विजयवाड़ा में होगा।

ताजनगरी की हेमलता काला ने भारतीय टीम के लिए वर्ष 1999 से वर्ष 2008 तक क्रिकेट खेला। वो दायें हाथ से बल्लेबाजी और मीडियम फास्ट गेंदबाजी किया करती थीं। भारतीय टीम के लिए सात टेस्ट मैच और 74 वनडे मैच खेलने वाली हेमलता को आगरा में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने वाली माना जाता है। उनके मार्गदर्शन में आगरा में महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिला है। उन्हें भारतीय बी टीम की कोच बनाए जाने पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाशेष कौशल, सर्वेश भटनागर, चंद्रशेखर शर्मा, विवेक यादव, अतुल सोलंकी ने शुभकामनाएं दी हैं।

राशि भी भारतीय बी टीम में

नामनेर निवासी राशि कनौजिया का चयन सीनियर महिला चैलेंजर ट्राफी के लिए भारतीय बी टीम में हुआ है। उप्र की सीनियर महिला खिलाड़ी राशि अगस्त में भारतीय कैंप में चुनी गई थीं। लेफ्ट आर्म आर्थोडाक्स स्पिनर राशि उप्र की महिला सीनियर टीम की उप-कप्तान और अंडर-23 टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। वह क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। राशि आगरा की अकेली खिलाड़ी हैं, जो चैलेंजर ट्राफी में खेलेंगी। इससे ट्राफी पर आगरावासियों की नजरें भी लगी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments