HomeUttar Pradeshशर्मनाक, नौ साल की बच्‍ची से 90 साल का बुजुर्ग कर रहा...

शर्मनाक, नौ साल की बच्‍ची से 90 साल का बुजुर्ग कर रहा छेड़छाड़, आगरा में गिरफ्तार

आगरा

Advertisements

कमला नगर में 90 साल के बुजुर्ग द्वारा नौ साल की बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बालिका के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन में आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

Advertisements

घटना शनिवार की शाम लगभग सवा छह बजे की है। कमला नगर थाने के मनोहरपुर निवासी हरिराम शर्मा पर आरोप है कि उसने नौ साल की बालिका से छेड़छाड़ की। आरोपित ने बालिका को अश्लील इशारे किए। इसके बाद उसे पकड़ लिया। अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इस बीच बस्ती के कुछ लोगों ने आरोपित बुजुर्ग को बालिका को अपने साथ ले जाते हुए देख लिया।

उन्होंने बुजुर्ग को पकड़ लिया। इसकी जानकारी बालिका के स्वजन को दी। वह मौके पर अा गए। पुलिस को सूचना दे दी। स्वजन ने बालिका से जानकारी की। उसने बताया कि आरोपित उसे पहले से परेशान कर रहा है। उसे स्कूल जाते समय बहाने से रोक लेता था। उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास करता था। वह डर के चलते इसकी शिकायत नहीं करती थी।

इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल ने बताया कि आरोपित हरिराम शर्मा के बारे में छानबीन की गई। बालिका द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

एक साल पहले भी लगे थे आरोप

Advertisements

बस्ती वालों का पुलिस से कहना था कि एक साल पहले भी बुजुर्ग पर बालिका से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। मगर, उस समय लोगों बुजुर्ग की उम्र काे देखते हुए लोगों ने उसकी शिकायत नहीं की थी।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments