HomeUttar Pradeshआगरा में युवती को बाइक पर उठा ले गए युवक, बंधक बनाकर...

आगरा में युवती को बाइक पर उठा ले गए युवक, बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

आगरा

Advertisements

खेत से स्वजन के साथ घर जा रही युवती को बाइक सवार दो युवक उठा ले गए। आरोप है कि युवकों ने उसे रातभर रजवाहा में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। सुबह घर लौटने पर युवती ने स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
Advertisements

मामला बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली एक युवती सोमवार शाम साढ़े छह बजे खेत से स्वजन के साथ घर लौट रही थी। वह परिवार के अन्य सदस्यों से थोड़ी पीछे रह गई थी। आरोप है कि तभी एक बाइक पर सवार दो गांव के ही युवक वहां पहुंचे। उन्होंने युवती का मुंह दबाकर उसे बाइक पर बैठा लिया और उसे वहां से अगवा कर ले गए। स्वजन ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह छह बजे युवती बदहवास हालत में घर पहुंची। उसने बताया कि गांव के दो युवक उसे बाइक पर अगवा कर ले गए थे। उसको नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। होश आने पर वह गांव के पास स्थित रजवाह में थी। इसके बाद आरोपित मंगलवार सुबह उसे गांव के बाहर ही छोड़ गए। एक का नाम वह जानती है, दूसरे को सामने आने पर पहचान लेगी। स्वजन पीड़िता काे लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दे दी। इसके बाद सीओ एत्मादपुर रवि कुमार मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। सीओ रवि कुमार का कहना है कि पीड़िता ने दुष्कर्म की सूचना दी है। जांच की जा रही है।  इसके बाद आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments