आगरा
मंटोला थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह एक बंद तीन मंजिला जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मंटोला के मीरा हुसैनी चौराहे के पास अकबर मोहम्मद की तीन मंजिल इमारत में जूता फैक्ट्री है।गुरुवार सुबह इसका ताला लगा हुआ था। सुबह साढ़े सात बजे किसी राहगीर ने पुलिस को इस फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी।जूता फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से धुआं उठ रहा था।पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की दो गाड़ियां बुला ली गईं। घने इलाके में आग से अफरातफरी मच गई। आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका थी। इसलिए पुलिस ने पहली बिजली का कनैक्शन कटवाया।इसके बाद ताला तोड़कर दमकलकर्मियों ने आग को काबू में करने का प्रयास किया। सुबह साढ़े आठ बजे तक दमकलकर्मियों ने आग को बुझा लिया। आग से कितना नुकसान हुआ है? इसका अभी आंकलन नहीं हाे सका है।आग लगने का कारण अभी शार्ट सर्किट ही बताया जा रहा है।
रिहायशी इलाकों में चल रही हैं फैक्ट्र्री
मंटोला, कोतवाली और शाहगंज व जगदीशपुरा क्षेत्र में घने इलाकों में जूतों की फैक्ट्री संचालित हैं। इनमें केमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल में आग लगने की ही भीषण रूप ले लेती है। कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार सवाल उठते हैं। मगर, कोई असर नहीं हुआ। घने इलाकों में बनी फैक्ट्रियों से लोग दहशत में रहते हैं। इसके बाद भी संबंधित विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।