Advertisement
HomeUttar Pradeshआगरा में मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य के घर लाखों की चोरी

आगरा में मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य के घर लाखों की चोरी

आगरा

ताजगंज रजरई में कैलाश रेजीडेंसी में रविवार की आधी रात को चोरों ने किशनी मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य के घर को चोराें ने निशाना बना लिया। घर के ताले तोड़कर साढ़े छह लाख रुपये और करीब इतनी ही कीमत के जेवरात ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

मैनपुरी के किशनी के वार्ड संख्या एक से सपा के जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह की कोठी ताजगंज में है। यहां वह रजरई स्थित कैलाश रेजीडेंसी में रहते हैं। शुभम सिंह ने बताया कि दो महीने पहले ही गृह प्रवेश किया था। दस नवंबर को यहां आए थे। अगले दिन वह किशनी चले गए। सोमवार को घर आए तो मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले। सारा सामान फर्श पर बिखरा हुआ था।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शुभम सिंह के अनुसार चोर साढ़े छह लाख रुपये नकद, पांच लाख के जेवरात के अलावा अन्य कीमती सामान ले गए। उनका कहना था कि चोरी गेट बंद कालोनी में हुई है। जबकि वहां गार्ड तैनात रहता है। जिससे आशंका है कि रेकी के बाद चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस कालोनी और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।

कपड़ा व्यापारी के घर के ताले तोड़ 25 तोला जेवरात ले गए

नाई की मंडी के कटरा हाथी शाह में पुलिस चौकी के पास चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। कपड़ा व्यापारी जावेद ने बताया कि उनकी सुभाष बाजार में दुकान है। रविवार की शाम को वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मंटोला गए थे। आधी रात को लौटे तो मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले। चोर तिजोरी से 25 तोला सोने के जेवरात और 75 हजार रुपये ले गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments