HomeUttar PradeshAgraगौतम बुद्धनगर जिले के जेवर इलाके के जंगल में 55 वर्षीय महिला...

गौतम बुद्धनगर जिले के जेवर इलाके के जंगल में 55 वर्षीय महिला के साथ बेहोश होने तक किया सामूहिक दुष्कर्म।

जेवर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव के जंगल में महिला से चार लोगों ने हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत खराब होने पर आरोपित भाग गए। महिला को उपचार के लिए जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अत्याधिक रक्त बहने की वजह से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद डीसीपी महिला सुरक्षा समेत कई अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मामले में महेंद्र नामजद व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय महिला रविवार सुबह दस बजे के करीब एयरपोर्ट के लिए अधिगृहीत की गई भूमि से पशुओं के लिए घास लेने गई थी। वहां उसके गांव का रहने वाला महेंद्र भी पशु चरा रहा था। महिला को अकेले देखकर आरोपितों ने हथियारों के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Advertisements

आरोप है कि महिला के विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों से महिला को अपमानित किया गया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपित उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दोपहर एक बजे के करीब महिला को होश आने पर वह जैसे तैसे अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता को जेवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रक्त रोकने के लिए महिला का आपरेशन किया गया।

Advertisements

पुलिस जांच में पता चला है कि घटना का मुख्य आरोपित गांजा पीने का आदी है। नशे में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं।

वृंदा शुक्ला (डीसीपी महिला सुरक्षा, गौतमबुद्धनगर) का कहना है कि पीड़िता की हालत अब स्थिर है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपितों के अन्य साथियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments