HomeUttar PradeshAgraलखीमपुर खीरी जा रहे सिद्धू के काफिले को सहारनपुर में रोका गया

लखीमपुर खीरी जा रहे सिद्धू के काफिले को सहारनपुर में रोका गया

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्‍व में उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर रवाना हुुए कांग्रेस नेताओं के काफिला को सहारनपुर में रोक दिया गया है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। काफिले में शामिल नेताओं की पुलिस अधिकारियों से काफी बहस भी हुई। इस दौरान सिद्धू सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया और सिर्फ पांच नेताओं को आगे जाने की इजाजत दी गई।

Advertisements
Advertisements

इससे पहले काफिला मोहाली से लखीमपुर खीरी रवाना हुआ था। काफिले के रवाना होने से पहले सिद्धू ने कहा कि यदि कल तक लखीमपुर की घटना के लिए दोषी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करुंगा। मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी भी इस मौके पर पहुंचे थे। उनके काफिले में पंजाब के कांग्रेस विधायक और मंत्री शामिल हैं। यह दल मोहाली में चंडीगढ़ अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा के पास से रवाना हुआ। काफिले में पंजाब के शिक्षामंत्री परगट सिंह सहित कई मंत्री और विधायक काफिले में शामिल हैं।  कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा भी लखीमपुर खीरी जाने वाले काफिल में शामिल हैं । इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से मोहाली पहुंचे। काफिले को मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने रवाना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments