HomeUttar Pradeshरोटरी क्लब ऑफ आगरा निओ ने कुबेरपुर में किया पौधारोपण

रोटरी क्लब ऑफ आगरा निओ ने कुबेरपुर में किया पौधारोपण

नेक पहल..

सेंट मार्क्स स्कूल के विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण-संरक्षण का संदेश

Advertisements
Advertisements

माइक्रो फॉरेस्ट की संस्कृति विकसित करने की प्रेरणा देते हुए आसपास के लोगों को वितरित किए 100 से अधिक पौधे

आगरा। कोविड महामारी में ऑक्सीजन की कमी से हजारों लोगों की मृत्यु ने सारी दुनिया को पेड़ों को लगाने और उन्हें सहेजने का संदेश दिया है। ऐसे में, पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न सामाजिक संस्थाएं अपनी भूमिका बढ़-चढ़कर निभा रही हैं। इस क्रम में रोटरी क्लब ऑफ आगरा निओ द्वारा गुरुवार सुबह कुबेरपुर स्थित सैंट मार्क्स स्कूल और उसके आस-पास वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में नीम, तुलसी, जामुन, आम सहित विभिन्न औषधीय गुण युक्त पौधे रोपे गए। स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी पौधे रोपने में सहयोग किया। स्कूल के बच्चों को पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए पेड़ पौधों को सहेजने का संदेश दिया गया।
साथ ही, क्षेत्र के लोगों को 100 से अधिक पौधे वितरित किए गए। उनको प्रेरणा दी गई कि वे गमलों, छतों और घर के आस-पास खाली जगहों पर इन पौधों को लगाकर माइक्रो फॉरेस्ट की संस्कृति को विकसित करें। यह समय की जरूरत है।
समारोह में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव, राजू डेनियल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. पंकज नगायच, रोटरी क्लब आगरा निओ के अध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, सचिव डॉ. अभिनव चतुर्वेदी, अरुण सिंह, एसकेएस राणा, अंजू डेनियल, यतेश कुमार सिंह, डॉ. शिवालिका शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
सुरजीत गुप्ता (संवाददाता )
आगरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments