HomeUttar Pradeshआगरा में महिला के हाथ में कागज की गड्डी थमाकर गहने ले...

आगरा में महिला के हाथ में कागज की गड्डी थमाकर गहने ले गए शातिर

आटो गैंग ने शनिवार को एक महिला को शिकार बना लिया। रामबाग चौराहा से महिला को आटो में बैठाकर शातिर ट्रांसपोर्ट नगर में ले गए। यहां पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर बदमाशों ने महिला के गहने उतरवा लिए। इसके बाद कागज की गड्डी हाथ में थमाकर महिला के गहने ले गए। महिला ने शनिवार रात को हरीपर्वत थाने में मामले की शिकायत की है।

Advertisements
Advertisements

सिकंदरा के केके नगर निवासी शीला शुक्रवार को खंदौली में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। शनिवार दोपहर वे अपने घर लौट रही थीं। रामबाग चौराहा से वे सिकंदरा के लिए आटो में बैठ गईं। इसमें आगे दो युवक बैठे थे। पीछे दो महिलाएं थीं। भगवान टाकीज चौराहा पर दोनों महिलाएं उतर गई। आगे बैठे युवक पीछे की सीट पर ही आ गए। खंदारी चौराहा से शातिरों ने जाम का बहाना बनाकर आटो हाईवे के बजाय अंदर के रास्ते से ले लिया। इसके बाद वे महिला को घुमाते हुए ट्रांसपोर्ट नगर में ले गए। यहां महिला को पुलिस चेकिंग का झांसा देकर गहने उतरवा लिए। इसके बाद बातों में फंसाकर महिला के हाथ से गहनों का बैग ले लिया। महिला को नोट बताकर कागज की गड्डी हाथ में थमा दी। इसके बाद गहने लेकर भाग गए। यहां से महिला पैदल अपने घर पहुंची। इसके बाद मामले की शिकायत रात को हरीपर्वत थाने में की है। पुलिस आटो गैंग के बारे में जानकारी कर रही है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments