HomeUttar Pradeshराहत: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अवधि बढ़ी जानिए नया शेड्यूल

राहत: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अवधि बढ़ी जानिए नया शेड्यूल

सहारनपुर . वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोनावायरस के दौरान लगे कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अवधि को बढ़ा दिया है। अब नया शेड्यूल जारी किया गया है। इसके मुताबिक नई समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। इसका सीधा लाभ उन लोगों को मिलेगा जो अभी तक अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवा पाए थे।

Advertisements

जिन लोगों ने अभी तक अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है उनके लिए परिवहन विभाग ने नया शेड्यूल दिया है। दिल्ली-एनसीआर सीमा में आने वाले यूपी के सभी जिलों के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अवधि को बढ़ाकर 30 दिसंबर 2021 कर दिया है। इसके अलावा यूपी के अन्य जिलों में इस अवधि को बढ़ाकर नवंबर 2022 कर दिया गया है। यानी साफ है कि अगर आप दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में नहीं आते हैं तो आपको 2022 तक का समय मिलेगा लेकिन अगर आपका जिला दिल्ली एनसीआर में आता है तो 30 दिसंबर 2021 तक आपको हर हालत में अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ( high security number plates ) लगवानी होगी। सहायक संभागीय अधिकारी आरपी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शासन ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। लोगों को राहत मिली है। अब आखरी नंबर के मुताबिक समय सीमा तय की गई है वाहन स्वामियों को इससे काफी राहत मिलेगी।

Advertisements

व्यवसायिक वाहनों के लिए 30 सितंबर तक का समय
शासन ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आने वाले सभी जिलों के व्यवसायिक वाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए केवल 30 सितंबर तक का समय दिया है। यानी 30 सितंबर 2021 तक सभी कमर्शियल वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना जरूरी होगा।

Advertisements

अब यह जारी हुआ है नया शेड्यूल

  • जिन वाहनाें की रजिस्ट्रेशन संख्या के अंत में 0 या 1 है उन वाहनों पर 15 नवंबर 2021 तक हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाना आवश्यक होगा
  • जिन वाहनाें की रजिस्ट्रेशन संख्या के अंत में 2 तीन 3 उन वाहनों पर 15 फरवरी 2022 तक हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाना आवश्यक होगा
  • जिन वाहनाें की रजिस्ट्रेशन संख्या के अंत में चार या पांच है उन्हें 15 मई 2022 तक हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवानी होगी
  • जिन वाहनों के अंत में छह या सात है उन वाहनों पर 15 अगस्त 2022 तक हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाना आवश्यक होगा
  • जिन वाहनाें की रजिस्ट्रेशन संख्या के में 8 या 9 है उन्हें 15 नवंबर 2022 तक का समय मिलेगा
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments