Advertisement
HomeUttar Pradeshयुवती ने लगाए ससुर पर गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला।

युवती ने लगाए ससुर पर गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने ससुर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

बताया गया कि महिला की शादी लिसाड़ीगेट निवासी एक युवक से एक साल पहले हुई थी। महिला का कहना है कि रविवार दोपहर 11 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इस बीच ससुर फरमान घर आया और कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा। आरोप है कि पीड़िता को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट भी की। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने अपनी मां और बहन को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग महिला के ससुराल पहुंचे और जानकारी ली। महिला अपने मायके के परिजनों के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments