HomeUttar Pradeshअब यूपी में बनेगी श्री कृष्ण की सबसे ऊंची मूर्ति

अब यूपी में बनेगी श्री कृष्ण की सबसे ऊंची मूर्ति

यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिये नोएडा व दिल्ली से मथुरा-आगरा के बीच का सफर करने वाले लोगों को कुछ दिन बाद दुनिया की सबसे बड़ी श्रीकृष्ण की मूर्ति दिखाई देगी। श्रीकृष्ण की 108 फुट ऊंची मूर्ति का निर्माण यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में गौड़ यमुना सिटी में किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह एशिया ही नहीं, विश्व में श्रीकृष्ण की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। मूर्ति के नीचे मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके ऊपर मूर्ति को बनाया जा रहा है। जमीन से इस मूर्ति की ऊंचाई 135 फुट होगी। करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से इस मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। सुनहरे रंग का मुकुट लगाए श्रीकृष्ण बंसी बजाने की मुद्रा में खड़े दिखाई देंगे। मूर्ति का अनावरण और मंदिर का उद्घाटन जन्माष्टमी पर किए जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि यूपी के अयोध्‍या में ही भव्‍य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। भगवान राम की यह प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची होगी।

Advertisements
Advertisements

गौड़ यमुना सिटी में जिस जगह मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है, उसके आधार को मंदिर के रूप में तैयार किया जा रहा है। मंदिर के रूप में बनने वाले आधार को मिलाकर मूर्ति की कुल ऊंचाई 135 फुट होगी। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मूर्ति का निर्माण राजस्थान के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। मूर्ति बनाने में कंक्रीट और प्लास्टर का उपयोग किया जा रहा है, जो इसकी मजबूती को बढ़ाने का कार्य करेगी।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments