HomeUttar PradeshAgraडोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका के 'यूपी' पर कब्‍जा बरकरार रखा, जो बाइडेन...

डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका के ‘यूपी’ पर कब्‍जा बरकरार रखा, जो बाइडेन ने एरिजोना में लगाई सेंध

अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को म‍िल रही है। ट्रंप ने जहां अपने गृह राज्‍य फ्लोरिडा को बरकरार रखा है, वहीं जो बाइडेन ने र‍िपब्लिकन पार्टी के गढ़ एरिजोना पर कब्‍जा कर ल‍िया है।

Advertisements
Advertisements

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चुनावी नतीजों के लिहाज से बेहद अहम अपने गृह राज्‍य फ्लोरिडा में कांटे की टक्‍कर के बाद अपना कब्‍जा बरकरार रखा है। माना जाता है कि अमेरिका में सत्‍ता का रास्‍ता फ्लोरिडा होकर जाता है। उधर, डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार जो बाइडेन ने सत्‍तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी को करारा झटका देते हुए लंबे समय बाद एरिजोना पर कब्‍जा कर लिया है। इसके साथ ही एरिजोना के 11 वोट अब बाइडेन को मिल गए हैं जिससे वह राष्‍ट्रपति चुनाव की रेस में बने हुए हैं।

एरिजोना लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है और पिछले चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को मार दी थी। उधर, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फ्लोरिडा जैसे महत्‍वपूर्ण राज्‍य पर फिर से कब्‍जा कर लिया है। फ्लोरिडा के चुनाव पर पूरे अमेरिका की नजरें टिकी हुई थीं। इस जीत के साथ ही ट्रंप को 29 इलेक्‍टोरल वोट मिल गए हैं। अमेरिकी चुनाव में फ्लोरिडा को काफी अहम माना जाता है। ट्रंप के दोबारा राष्‍ट्रपति चुने जाने के लिए यह जीत जरूरी थी। अब सभी की नजरें विस्‍कोन्सिन, मिश‍िगन और पेन्‍सल्विनिया पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इन्‍हीं तीन राज्‍यों के नतीजे राष्‍ट्रपति का फैसला करेंगे।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments