Advertisement
HomeUttar PradeshAgraसेक्स रैकेट का का किया खुलासा।

सेक्स रैकेट का का किया खुलासा।

रतलाम, शहर के बापू नगर इलाके में पुलिस ने बीती रात एक मकान पर छापा मार कर वहां चलाये जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल छह महिलाओ और तीन पुरुषो को धर दबोचा। सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाये पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाई है इनकी तलाश की जा रही है। यह सेक्स रैकेट किराये के मकान में चलाया जा रहा था।
पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह चौहान ने इस पुरे मामले की जानकारी दी। सीएसपी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से इस आशय की सुचना मिली थी कि बापू नगर में एक महिला अपने किराये के मकान में लड़कियों और महिलाओ से देह व्यापार करवा रही है। सुचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान की खोजबीन की और इस सुचना की तस्दीक हुई कि अनीता नामक महिला सेक्स रैकेट संचालित कर रही है। सुचना की पुष्टि होने पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात इस मकान पर दबिश दी तो मकान के भीतर बने कमरों में महिला व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। प्रारम्भिक पूछताछ में इन लोगो ने देहव्यापार में लिप्त होने की बात को कबूल किया।
पुलिस ने इस मांमले में कुल आठ महिलाओ व तीन पुरुषो के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर छह महिलाओ व तीन पुरुषो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो महिलाये अभी फरार है।
सीएसपी चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments