HomeUttar PradeshAgraरुपयों के लेनदेन के विवाद में मामा ने भांजे को गोली मारी,...

रुपयों के लेनदेन के विवाद में मामा ने भांजे को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल

आगरा के थाना ताजगंज के गांव कहरई में शनिवार सुबह मामा ने भांजे को गोली मार दी। गोली भांजे की गर्दन में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को शहीद नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisements
Advertisements

गांव चमरौली स्थित शिवम धाम कॉलोनी निवासी गौरव शनिवार सुबह बाइक से जा रहा था। कहरई में उसे गोली मार दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना ताजगंज और सदर की पुलिस पहुंच गई। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ सदर महेश कुमार भी पहुंच गए।
परिजनों के अनुसार गौरव का अपने मामा विमल एन्क्लेव, चमरौली निवासी मनीष और योगेश से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments