HomeUttar PradeshAgraहाथी पर योगा अभ्यास करते समय गिरे योग गुरु रामदेव, वीडियो वायरल

हाथी पर योगा अभ्यास करते समय गिरे योग गुरु रामदेव, वीडियो वायरल

योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा अभ्यास के दौरान गिर गए। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोमवार का बताया गया है जब मथुरा के रमणरेती आश्रम में बाबा संतों को योग अभ्यास सिखा रहे थे।

Advertisements

बता दें कि सोमवार को योग गुरु रामदेव ने महावन रमणरेती स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में संतों को योग सिखाया था। मंच पर गुरु शरणानंद महाराज ने भी योग किया था। 

Advertisements

इस दौरान एक हाथी पर भी बाबा रामदेव ने योग के आसन किए थे। उनका एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। जो करीब 22 सेकेंड का है। जिसमें बाबा हाथी के ऊपर बैठकर योग का आसन कर रहे हैं। अचानक हाथी हिलता है और बाबा का संतुलन बिगड़ जाता है और वे हाथी से नीचे गिर जाते हैं। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Advertisements

विगत सोमवार को बाबा रामदेव ने आसनों से होने वाले लाभों के बारे में संतों को जानकारी दी थी। उन्होंने अनुलोम-विलोम व अन्य योग बताए थे।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments