HomeUttar PradeshAgraनिर्भया केस के दोषियों का केस लड़ने वाले एपी सिंह ने हाथरस...

निर्भया केस के दोषियों का केस लड़ने वाले एपी सिंह ने हाथरस कांड को बताया ऑनर किलिंग, फीस के सवाल पर महासभा से मांगी फीस

दिल्‍ली के निर्भया कांड के दोषियों का केस लड़ने वाले वकील एपी सिंह शनिवार को क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ हाथरस के बूलगढ़ी गांव में आरोपियों के घर पहुंचे। एपी सिंह ने हाथरस कांड को ऑनर किलिंग बताते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि इस मामले में सभी का नार्को टेस्‍ट हो जाए। उन्‍होंने कहा कि हाथरस कांड में आरोपी बनाए गए चारों लड़के नार्को पॉलीग्राफ के साथ ही हर तरह के टेस्‍ट के लिए तैयार हैं।

वकील एपी सिंह से पत्रकारों ने पूछा कि क्‍या वह आरोपियों का मुकदमा लड़ने के लिए फीस लेंगे या फिर नि:शुल्‍क पैरवी करेंगे? इस सवाल को एपी सिंह पहले तो टालने की कोशिश की फिर कहा कि महासभा उनकी फीस देगी। गौरतलब है कि निर्भया कांड में निर्भया की ओर से वकील रहीं सीमा कुशवाहा हाथरस कांड की पीड़िता का मुकदमा नि:शुल्‍क लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

Advertisements
Advertisements

एपी सिंह ने आरोप लगाया हाथरस कांड का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि घटना के एक हफ्ते के बाद इस मामले में पीड़िता के परिवार से नेताओं के मिलने के बाद रेप की एफआईआर दर्ज करवाई गई। कहा कि पीड़िता और उसकी मां के शुरुआती बयानों में भी बलात्कार की बात कहीं नहीं कही गई।

महिला सुरक्षा : केंद्र ने राज्यों को नये सिरे से परामर्श जारी किया

केंद्र ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने के लिए राज्यों को नये सिरे से परामर्श जारी किया है और कहा कि नियमों के अनुपालन में पुलिस की असफलता से ठीक ढंग से न्याय नहीं मिल पाता। उत्तर प्रदेश के हाथरस में महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर देशभर में फूटे गुस्से के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन पन्नों का विस्तृत परामर्श जारी किया है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments