हाथरस के बाद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके इलाके के कोछोड़ गांव के जंगल स्थित बाजरे के खेत में काम कर रही एक महिला के साथ चार लोगों ने बारी-बारी से दुराचार की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला का दुराचार करते समय एक वीडियो बना लिया और महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर तूने किसी को घटना की जानकारी दी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा डरी सहमी महिला ने घटना की जानकारी अपनी देवरानई को बताई जिसके बाद घटना की विस्तृत जानकारी इलाका पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है वहीं घटना का निरीक्षण करने के लिए एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
थाना क्वारसी इलाके के कोछोड की रहने वाली एक महिला अपनी अन्य महिलाओं के साथ धान के खेत में धान पिटाई का कार्य कर रही थी तभी महिला को शौच लगी और वह पास में ही बाजरा के खेत में शौच करने के लिए गई जहां पर पहले से घात लगाकर बैठे चार अपराधियों ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया महिला का आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से एक वीडियो बना रहा था और अन्य लोग बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहे थे सूचना मिलते ही थाना क्वार्सी पुलिस पुलिस सीओ फर्स्ट मौके पर पहुंच गए और महिला से जानकारी कर उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला अहेरिया जाति की बताई जा रही है जब कि दुष्कर्म करने वाले व्यक्तियों में एक स्वर्ण जाती ठाकुर व अन्य जातियों के लोग शामिल हैं।
विवाहिता के साथ गैंगरेप।
Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES