HomeUttar PradeshAgraपंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, कागजात जले, कैश सुरक्षित

पंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, कागजात जले, कैश सुरक्षित

आगरा में पंजाब नेशनल बैंक की संजय प्लेस शाखा में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। छह दमकलों की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisements
Advertisements

आग की चपेट में आकर कंप्यूटर और बैंक में रखे कागजात जल गए हैं। तड़के चार बजे गार्ड ने धुआं उठता देखा था, इस पर उसने बैंक के अधिकारियों को जानकारी दी।
बताया गया है कि फर्नीचर और कंप्यूटर से आग से लपटें उठ रही थीं। सुबह साढ़े पांच बजे दमकलकर्मियों ने आग काबू पाया। थाना हरीपर्वत के एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आग बैंक के एसी में शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। बैंक का कैश सुरक्षित है। स्ट्रांग रूम तक आग नहीं पहुंची। कुछ सामान जल गया।

Advertisements

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments