Advertisement
HomeUttar PradeshAgraभारत को मिली बड़ी कामयाबी, चीनी सीमा पर 6 नई पहाड़ियों पर...

भारत को मिली बड़ी कामयाबी, चीनी सीमा पर 6 नई पहाड़ियों पर किया कब्जा

पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर भारतीय सेना ने पिछले 20 दिनों में बड़ी कामयाबी हासिल की है. भारतीय सेना ने पिछले 20 दिनों में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए चीन की सीमा पर छह नई पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है. चीनी सेना भारतीय सेना पर हावी होने के वास्ते इन पहाड़ियों पर कब्जा करना चाहती थी.

 ‘हमारे जवानों ने छह नई बड़ी पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है जिसमें मागर हिल, गुरुंग हिल, रेजांग ला राचाना ला, मोखपारी और फिंगर 4 रिज लाइन पर सबसे बड़ी चोटियां शामिल हैं.’

सूत्रों ने बताया कि ये पहाड़ियां दक्षिण से उत्तरी किनारे तक फैली हुई हैं. इस कामयाबी ने जारी संघर्ष के बीच भारत को विशिष्ट क्षेत्रों में चीन पर बढ़त दिला दी है.

सूत्रों ने बताया कि भारतीय और चीनी सेना के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के साथ ऊंचाइयों पर कब्जा करने के लिए संघर्ष 29 अगस्त के बाद शुरू हुआ, जब चीनी ने पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के पास थाकुंग क्षेत्र के दक्षिण में ऊंचाइयों पर कब्जा करने की कोशिश की.

चीन के मंसूबे नाकाम                                                                                                        सूत्रों के मुताबिक उस दौरान चीनी सेना की पहाड़ियों पर कब्जा करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए पैंगोंग के उत्तरी तट से लेकर झील के दक्षिणी किनारे तक कम से कम तीन मौकों पर हवाई फायरिंग करनी पड़ी थीं. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments