HomeUttar PradeshAgraपत्नी के साथ मारपीट कर पति भाग रहा था दुबई,पुलिस ने टिकट...

पत्नी के साथ मारपीट कर पति भाग रहा था दुबई,पुलिस ने टिकट कैंसिल कराया।

पत्नी के साथ मारपीट कर पति भाग रहा था दुबई,पुलिस ने टिकट कैंसिल कराया।
उत्तराखंड राज्य की पुलिस ने एक पत्नी के साथ मारपीट के आरोपी को देश छोड़कर भागने से रोका। इसके लिए देहरादून पुलिस ने उसकी दुबई की फ्लाइट ही कैंसल करवा दी। आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसने उसे घर से निकाल दिया था और खुद देश छोड़कर भाग रहा था। पुलिस के पास जब मामले पहुंचा तो लुक आउट नोटिस जारी किया। इसके बाद उसका दुबई का टिकट रद्द कराया गया। अब उसको गिरफ्तार करने के लिए दून से पुलिस की एक टीम दिल्ली गई है।
सोमवार को एक महिला अपने सालभर के बच्चे के साथ फरियाद लेकर डीआइजी अरुण मोहन जोशी के पास पहुंची । महिला ने डीआइजी को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में सिरसा (हरियाणा) निवासी जसविंदर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। बीती नौ सितंबर को पति और उसके परिवार वालों ने उसे मिलकर पिटा और फिर घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने घर देहरादून आ गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति दुबई भागने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार को आरोपी की शाम छह बजे नई दिल्ली से दुबई के लिए फ्लाइट थी।
डी आई जी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर को महिला की काउंसिलिंग और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी नगर ने काउंसिलिंग के लिए महिला के पति से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद था। महिला के ससुराल वालों से संपर्क किया गया तो उन्होंने काउंसिलिंग में आने से मना कर दिया। इसके बाद महिला की तहरीर पर शहर कोतवाली में पति व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में जुटी पुलिस ने सबसे पहले निरीक्षक अभिसूचना के सहयोग से महिला के पति के पासपोर्ट की डिटेल प्राप्त की और उसे विदेश जाने से रोका। उत्तराखंड पुलिस ने उसके नापाक इरादों पर पानी फेर दिया।।

Advertisements
Advertisements

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments