HomeUttar PradeshAgraआगरा के सीता नगर से दो सहेलियां लापता, अपहरण का मुकदमा

आगरा के सीता नगर से दो सहेलियां लापता, अपहरण का मुकदमा

एत्माद्दौला क्षेत्र के सीतानगर से मंगलवार की रात दो किशोरी घर के बाहर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। एक की उम्र 14 वर्ष तथा दूसरी 12 वर्ष की है। परिजनों ने पूरे इलाके में बेटियों की खोजबीन की जब कोई सुराग नहीं मिला तो थाने पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूरी रात बेटियों के परिजन उनकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे।

Advertisements

थाने पर मुकेश कुमार ने सूचना दी। बताया कि उनकी नातिनी 14 वर्षीय काजल और पास में ही रहने वाली उसकी सहेली रात साढ़े आठ बजे के बाद घर में नहीं थीं। उन्होंने उसे आवाज लगाई। घर के बाहर तलाशा, वह नहीं मिली। तलाश करते हुए वह उसकी सहेली के घर पहुंचे। सहेली भी गायब थी। दोनों लड़कियां साथ में हैं। कहां चली गईं यह समझ नहीं आ रहा है। अपनी मर्जी से दोनों कहीं नहीं जाएंगी। स्वजन परेशान हैं।

Advertisements
Advertisements

इंस्पेक्टर एत्माद्दौला उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि सहेलियों के फरीदाबाद में होने की जानकारी मिली है। स्वजन के साथ पुलिस की टीम भेजी जा रही है।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments