HomeUttar Pradeshबरेली में मासूम ने निगला सांप का बच्चा तो अमरोहा में अजगर...

बरेली में मासूम ने निगला सांप का बच्चा तो अमरोहा में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को बनाया निवाला

प्रदेश शनिवार को सांप तथा उसकी प्रजाति से जुड़े दो मामलों के कारण बेहद चर्चा में रहा। बरेली में घर के बाहर खेल रहा मासूम जहां सांप के बच्चे को जिंदा निगल गया तो अमरोहा में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया।

Advertisements

बरेली में सांप का बच्चा तो मर गया, लेकिन मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमरोहा में नीलगाय के बच्चे को निगलने वाले अजगर को लोगों ने मारने के बाद गड्ढा में दफन कर दिया।

Advertisements

बरेली में फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम भोलापुर में एक मासूम ने सांप के बच्चे को निगल लिया। इसके बाद दम घुटने से सपोले की मौत हो गई। मां ने बच्चे के मुंह से बाहर सपोले की पूंछ को देखकर उसको बाहर निकाला। सपोला करीब पांच-छह इंच का है।

Advertisements

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम भोलापुर में एक बच्चे ने घर के बाहर खेलते समय सपोले को निगल लिया। बच्चे के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका एक वर्ष का बेटा शनिवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया। इसके बाद बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा। बच्चे के परिवारीजनों ने मासूम को मुंह चलते हुए देखा तो उन्हेंं कुछ संदेह हुआ। इसके बाद नजदीक से जाकर देखा तो मासूम के मुंह में सांप की पूंछ दिखाई दी। बच्चे के मुंह में करीब छह इंच लम्बा सपोला था।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments