HomeUttar PradeshAgraअब आगरा में टाेरंट और नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस

अब आगरा में टाेरंट और नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को आंबेडकर सामुदायिक भवन, छीपीटोला में हुई। इसमें रणनीति बनाकर टोरंट के खिलाफ बिजली बिल माफ करने और नगर निगम के विरुद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

Advertisements
Advertisements

शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। जनता के बिजली के बिल बढ़े हुए आ रहे हैं और जनप्रतिनिधियों की इतनी हिम्मत नहीं है कि वो टोरंट का विरोध कर सकें। पार्टी ने टोरंट के खिलाफ आंदोलन को समाप्त नहीं किया है, बल्कि कोरोना के तेज प्रवाह के चलते उसे स्थगित किया है। शीघ्र ही टोरंट और नगर निगम के खिलाफ जनांदोलन किया जाएगा। बैठक में विनोद बंसल, डॉ. मधुरिमा शर्मा, नंदलाल भारती, पीसी नरवार, भीष्मपाल सिंह मुखिया, विनोद जरारी, इब्राहिम जैदी, कपिल गौतम, अजहर वारसी, रामप्रकाश बघेल, आइडी श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments