HomeUttar PradeshAgraवायु सेनाध्यक्ष की रिश्तेदार से अभद्रता में दो और गिरफ्तार, लगेगा गुंडा...

वायु सेनाध्यक्ष की रिश्तेदार से अभद्रता में दो और गिरफ्तार, लगेगा गुंडा एक्‍ट

वायु सेनाध्यक्ष की रिश्तेदार से जिम में अभद्रता के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक ने ही महिला का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। पुलिस दोपहर बाद दोनों आरोपितों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।

नाई की मंडी थाना क्षेत्र में वायु सेनाध्यक्ष आरके एस भदौरिया के रिश्तेदार रहते हैं। रिश्तेदार परिवार की बहू अपने देवर के साथ शुक्रवार को सुबह कमला नगर स्थित जिम में गई थी। यहां व्यायाम करते समय युवक अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर उनसे अभद्रता की। बचाव में आए देवर के सिर पर लोहे की रॉड मारने का प्रयास भी किया। इस मामले में महिला ने कमला नगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार की रात मुख्य आरोपित आयुष शर्मा प्रत्युष शर्मा और पिता बबलू पंडित को गिरफ्तार किया था। बेटों का विवाद होने पर पिता जिम में धमकी देने आया था। तीनों कोर्ट से जमानत होने पर रिहा हो गए। एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मुकदमे में नामजद शशांक और अभिषेक यादव मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही आगरा से बाहर भाग गए थे। देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिषेक ने ही जिम में महिला का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया था। इसके बाद विवाद हुआ। बबलू पंडित व अन्य आरोपितों का अपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है। इन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments