HomePoliticsशंघाई सहयोग संगठन की बैठक में राजनाथ का चीन की आक्रामकता पर...

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में राजनाथ का चीन की आक्रामकता पर निशाना, आतंकवाद समर्थक देशों को भी लिया आड़े हाथ

मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation, SCO) की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए पाकिस्‍तान पर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद की सभी रूपों और इसके समर्थकों की निंदा करता है। इस बैठक में भारत और रूस के अलावा चीन के रक्षा मंत्री भी भाग ले रहे हैं। भारत और चीन के बीच लद्दाख में ताजा झड़प की खबरों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की इस अहम बैठक में शामिल होना बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।राजनाथ सिंह ने चीन का नाम लिए बिना क्षेत्र में उसकी आक्रामक कार्रवाई पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation, SCO) क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भारत अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों और मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित एससीओ क्षेत्र के लिए जरूरी है कि सदस्‍यों के बीच एकदूसरे के प्रति विश्‍वास हो…. साथ ही संवेदनशीलता और गैर-आक्रामकता का परिचय दिया जाए।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments