HomeUttar PradeshAgraताजनगरी में बजी खतरे की घंटी, तेजी से बढ़ रहे अब कोरोना...

ताजनगरी में बजी खतरे की घंटी, तेजी से बढ़ रहे अब कोरोना वायरस के केस

 ताजनगरी में CoronaVirus संक्रमण को लेकर ऐसा लग रहा है कि खतरा कम होने की बजाय अब बढ़ रहा है। मार्च से लेकर अब तक हर दिन को पीछे छोड़ते हुए शनिवार को 56 मामले रिपोर्ट हुए, जबकि इस दिन शहर में वीकली लॉकडाउन था। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2772 हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को 43 नए केस रिपोर्ट हुए थे। इनमें से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में 16 मामले निकले थे। आगरा में मृतक संख्‍या 107 है। वर्तमान में एक्टिव केस बढ़कर 363 हो चुके हैं। आगरा में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2302 हैं। अब तक तक एक लाख 12 हजार 713 लोगों की जांच हो चुकी है। ठीक होने वाले लोगों की दर 83.04 फीसद हो गई है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments