HomeUttar PradeshAgraअफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़, अबतक 122 लोगों की मौत...

अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़, अबतक 122 लोगों की मौत सहित 147 घायल

अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से बुरे हालात हैं। 12 प्रांतों में बाढ़ की वजह से कम से कम 122 लोगों की जान चली गई है वहीं 147 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा काफी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में मंगलवार को भारी बारिश के चलते मंगलवार रात से प्रांतों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। बुधवार रात को कपिसा और उसके पड़ोसी प्रांतों में इन लोगों की जान गई। सबसे अधिक प्रभावित परवन प्रांत में मंगलवार रात के दौरान कुछ 85 लोगों की मौत हो गई और 110 अन्य घायल हो गए हैं।

Advertisements
Advertisements

काबुल, वर्दक, नंगरहार, लोगर, पक्तिया, पक्तिका, नूरिस्तान, लग्मान, और खोस्त प्रांतों में शेष हताहतों की सूचना दी गई। आपदा प्रबंधन के अधिकारी और अफगान सेना प्रभावित परिवारों को भोजन और अन्य सामान उपलब्ध करा रही है। मंत्रालय के अनुसार, घातक बाढ़ ने 1,500 घरों, 23 दुकानों और 1,100 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को नष्ट कर दिया, जबकि 600 किसानों के जानवरों की भी मौत हो गई।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments