Advertisement
HomeUttar PradeshAgraपिछले 24 घंटे में 67 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि, 63...

पिछले 24 घंटे में 67 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि, 63 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। पिछले कई दिनों से लगातार 60-70 हजार के बीच नए मामले मिल रहे हैं। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 32 लाख को पार कर गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि बड़ी संख्या में रोजाना मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब तक 24 लाख से अधिक कोरोना के मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी 60 हजार के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 151 मामले सामने आ गए हैं और 1,059 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 63 हजार 173 मरीज ठीक हुए। वहीं आठ 23 हजार 992 सैंपल टेस्ट हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के 32 लाख 34 हजार 475 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से सात लाख सात हजार 267 एक्टिव केस है। 24 लाख 67 हजार 759 मरीज ठीक हो गए हैं। 59 हजार 449 मरीजों की मौत हो गई है। रिकवरी रेट 76.30 फीसद हो गया है। डेथ रेट 1.84 फीसद है। अब तक कुल तीन करोड़ 76 लाख 51 हजार 512 सैंपल टेस्ट हो गए हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments