HomeEntertainmentमां श्रीदेवी के बर्थडे पर जहान्वी ने शेयर किया ये अनसीन फोटो,...

मां श्रीदेवी के बर्थडे पर जहान्वी ने शेयर किया ये अनसीन फोटो, लिखा ये कैप्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को गुज़रे हुए तीन साल हो चुके हैं, लेकिन वो अब भी फैंस के दिलों में जिंदा है। लोग अब कई मौकों पर श्रीदेवी को याद करते हैं। आज यानी 13 अगस्त को श्रीदेवी का जन्मदिन है। इस ख़ास दिन पर फैंस को उन्हें याद कर ही रहे हैं साथ ही उनके बेटी जहान्वी कपूर ने भी उन्हें याद किया है। वैसे आज तो श्रीदेवी का जन्मदिन है तो ज़ाहिर है उनका परिवार उन्हें मिस कर रहा होगा। लेकिन जहान्वी वैसे भी अक्सर श्रीदेवी की थ्रोबेक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर रहती हैं। तो आज अपनी मां के जन्मदिन पर वो उनकी कोई याद शेयर ना करें ऐसा कैसे हो सकता था।

जहान्वी ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें वो उन्हें गले लगती दिख रही हैं। फोटो में श्रीदेवी और जहान्वी दोनों ही काफी सिंपल लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘I love you mumma’। जहान्वी की इस फोटो पर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी कमेंट किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments