HomePoliticsजानिए- गुरुग्राम की उस पॉश सोसायटी की खूबियां, जिसमें कुछ दिन रहेंगी...

जानिए- गुरुग्राम की उस पॉश सोसायटी की खूबियां, जिसमें कुछ दिन रहेंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़कर जल्द ही हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पॉश इलाके डीएलएफ में शिफ्ट होने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी गुरुग्राम शहर की सबसे पॉश सोसायटी सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालियाज वाले अपने घर में शिफ्ट हो जाएंगी। यहां पर वह अपने पति प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रहेंगी। गुरुग्राम की अरालियाज सोसायटी शहर की 2 प्रमुख पॉश सोसायटियों में से एक है।

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक,  दिल्ली में सुजान सिंह पार्क के पास स्थित प्रियंका के घर में  मरम्मत आदि का काम चल रहा है। प्रियंका गांधी के करीबियों के मुताबिक, गुरुग्राम में प्रियंका गांधी अगले कुछ दिनों के लिए ही रहेंगी, इसके बाद वह दोबारा दिल्ली में आकर रहेंगी। आइये जानते हैं गुरुग्राम स्थित सोसायटी के फ्लैट और उसकी खूबियां।

Advertisements

1. शहर की सबसे 2 प्रमुख लग्जरी सोसायटी में से एक है। दूसरी सोसायटी मंगोलियाज है।

2. डीएलएफ इलाके में है और यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।

3. जब तक फ्लैट मालिक की अनुमति न हो, सोसायटी परिसर में ही प्रवेश नहीं मिलता।

4. फ्लैट में प्रवेश से पहले किसी भी आगंतुक को त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है।

5. सोसायटी में भरपूर हरियाली है।

6. जिम, क्लब और स्वीमिंग पूल की सुविधा है।

7. शहर के सबसे बेहतरीन रोड गोल्ड कोर्स के पास ही यह सोसायटी है।

8. रैपिड मेट्रो स्टेशन के बेहद करीब है।

9. सोसायटी से 15-20 मिनट के भीतर दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा जा सकता है।

10. सोसायटी के भीतर वॉक करने के लिए ट्रैक की भी व्यवस्था है।

Advertisements

यहां पर बता दें कि एसपीजी सुरक्षा के  चलते 1997 से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को नई दिल्ली इलाके में लोधी एस्टेट का 35 नंबर सरकारी बंगला अलॉट हुआ था। कुछ महीने पहले एसपीजी सुरक्षा हटा कर जेड+ कर दिया गया है। ऐसे में एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद 1 जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक यानी एक महीने में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया था। इसके बाद प्रियंका गांधी का अब हर हाल में यह बंगला खाली करना होगा।

 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments