HomeUttar PradeshAgraदोस्तों ने ही कर दी हत्या

दोस्तों ने ही कर दी हत्या

थाना बरसाना के गांव महराना से शुक्रवार की सुबह गांव से लापता हुए दो ग्रामीणों की हत्या कर दी गई। उनके शव पुलिस ने शनिवार देर रात को बरामद कर लिए। आरोपित भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं।

Advertisements
Advertisements

थाना बरसाना क्षेत्र की नन्दगांव पुलिस चौकी के गांव महराना में शुक्रवार की सुबह पप्पू पुत्र प्रेमी और चंदन पुत्र कल्लू गांव से लापता हो गए थे। दोनों को अंतिम बार गांव के बिरजो और रोहताश के साथ जाते हुए देखा गया था। शनिवार की शाम तक दोनों लौटकर घर नही आए। तब स्वजन ने बिरजो और रोहताश से दोनों की जानकारी की। मगर दोनों ने उनके बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पप्पू के भतीजे विक्रम ने दोनों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। उन पर आरोप था कि पप्पू और चंदन को बिरजो और रोहताश ने अगवा कर लिया है। उनकी हत्या कर दी है । इसी आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पीड़ितोंं ने पुलिस को यह भी बताया था कि दोनों व्यक्तियों को गांव के ही ओमी ने सांचोली मार्ग पर स्थित बम्बा पर शराब पीते देखा था। दोनों व्यक्तियों के कपड़ोंं पर खून के छींटे थे और कपड़े मिट्टी में सने थे। गायब चंदन के भाई भगवान सिंह ने भी यही आशंका जाहिर की थी। देर रात को पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। दोनों ने पप्पू और चंदन की हत्या करने की बात स्वीकार की। रात करीब 12 बजे पुलिस दोनों आरोपितों को लेकर शव बरामद करने के लिए निकली।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments