HomeUttar Pradeshकन्नौज के इत्र को लगी 'कोरोना की नजर', खूशबू देने वाले फूलों...

कन्नौज के इत्र को लगी ‘कोरोना की नजर’, खूशबू देने वाले फूलों की खेती सूखी

 आगरा
कोरोना काल में छोटे से लेकर बड़े व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। भगवान की पूजा और मंदिर को खुशबू से सराबोर करने वाला बेला का फूल भी कोविड-19 के चलते बेदम हो गया। चार महीने तक होने वाली इस फूल की खेती का बाजार लगभग पूरी तरह खत्म हो गया। डिमांड न आने के कारण खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

Advertisements

ब्रज के मंदिरों में जाते थे फूल
मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, महावन, बल्देव समेत ब्रज क्षेत्र में पड़ने वाले मंदिरों में भगवान का साज-श्रंगार बेला के फूलों से किया जाता है। फूल बंगला भी इन्हीं फूलों से सजाया जाता है। इसकी खुशबू मंदिर को महका देती है लेकिन कोरोना के संकट ने इस खेती को भी अपनी जद में ले लिया है। भगवान के चरणों और गले का हार बनने वाले ये फूल इन दिनों खेत में पड़े ही सड़ गए।

Advertisements

तोरा गांव में होती है खेती
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित तोरा गांव में सबसे अधिक बेला के फूलों की खेती होती है। गांव के किसान शैलेन्द्र दीक्षित बताते हैं कि यह खेती केवल चार महीने अप्रैल से प्रारंभ होकर जुलाई तक चलती है। जुलाई का महीना चल रहा है लेकिन डिमांड न होने के कारण फूल खेतों में ही सड़ गए। प्रत्येक वर्ष इस खेती से वह पांच से सात लाख रुपए तक कमा लेते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वह सभी बर्बाद हो गए।

Advertisements

कन्नौज का इत्र भी इसी फूल से महकता है
बेला की खेती करने वाले किसान देवेन्द्र बताते हैं कि उनके गांव में अधिकतर लोग बेला के फूलों की खेती करते हैं। गांव से फूल मंदिरों के अलावा कन्नौज भी जाता है। कन्नौज का इत्र भी इसी फूल के अर्क से तैयार होता है। खेती कर तो दी लेकिन अब डिमांड न होने के कारण पूरी फसल खराब हो गई। न तो मंदिरों से डिमांड आई और न कन्नौज से ही। फूल की फसल करने में लगी लागत व्यर्थ जा रही है। तमाम परिवार की आस इस कोरोना ने तोड़ दी है। अभी पता नहीं यह कब तक चलेगा। ग्रामीण विशाल पाराशर कहते हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बेला के फूलों की डिमांड नहीं आई नहीं तो खेती होने के साथ ही लोग इसे बुक कर जाते हैं।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments