HomeUttar PradeshAgraCM Yogi से मिले आगरा के मेयर, बोले पानी के लिए तरस...

CM Yogi से मिले आगरा के मेयर, बोले पानी के लिए तरस रही है शहर की जनता

महापौर नवीन जैन ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महापौर ने सीएम योगी के समक्ष आगरा में हर घर को शुद्ध पेयजल, हर घर को सीवर कनेक्शन के अभियान से अवगत कराया। महापौर ने सीएम योगी को बताया कि इस समय आगरा शहर के लगभग 62 प्रतिशत भाग में पेयजल की लाइन बिछी हुई है जबकि 38 प्रतिशत भाग में पेयजल लाइन डालने की आवश्यकता है। आगरा नगर निगम के 100 वार्ड में से सिर्फ 18 वार्डों में ही पूर्ण रूप से जलापूर्ति हो रही है 55 ऐसे वार्ड हैं जिसमें आंशिक रूप से पेयजल की आपूर्ति हो रही है और 27 वार्ड पेयजल लाइन से वंचित है। इस कारण उन 27 वार्ड में शहरवासियों को गंगा जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। महापौर ने आगरा के यमुना पार क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को भी सामने रखा और अवगत कराया कि पानी के टैंकर व नलकूपों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह नाकाफी है। इस कारण यमुना पार क्षेत्र में पानी को लेकर अक्सर लोगों में आपसी संघर्ष की घटनाएं भी सामने आती हैं। इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु यमुनापार क्षेत्र में मिनी वाटर वर्क्स बनाए जाने की आवश्यकता है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments