CoronaVirus संक्रमण अब एक बार फिर शहर में जोर पकड़ रहा है। अब नए केसों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। चार दिन पहलेे जन्मी मासूम भी कोरोना पॉजीटिव निकली है, यह संक्रमण उसे, उसकी मां से लगा। दोनों का उपचार किया जा रहा है। बुधवार रात आई रिपोर्ट मेंं 17 नए केस सामने आए थे, अब शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1341 पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को 18 नए केस रिपोर्ट हुए थे। बीते दो महीने में इतनी तादाद पहली बार एक साथ सामने आई है। वहीं बुधवार को एक और मौत होने से मृतक संख्या 91 हो चुकी है। वहीं बुधवार को चार लोग और ठीक होकर घर लौटेे हैं, अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1091 हो चुकी है। वर्तमान में 159 एक्टिव केस शहर में हैं। बुधवार तक 27685 लोगों की जांच हो चुकी है, इससे पहले मंगलवार तक 27084 लोगों के सैंपल हुए थे। स्वस्थ होने की दर 81.03 फीसद पर आ गई है। वर्तमान में 76 एक्टिव कंटेनमेट जोन हैं।