HomeUttar Pradeshमुठभेड़ में एक साथी बदमाश गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड विकास दुबे पर एक...

मुठभेड़ में एक साथी बदमाश गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड विकास दुबे पर एक लाख का इनाम

मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना का गुनहगार विकास दुबे प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधियों की श्रेणी में शामिल हो गया है। एडीजी ने उसपर इनाम की धनराशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अब तक उसके 21 साथियों की शिनाख्त कर चुकी है, जिसमें एक साथी को देर रात कल्याणपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है और पुलिस की निगरानी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एडीजी जय नरायन सिंह ने बताया कि विकास दुबे के इनाम की धनराशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। वहीं आइजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस वालों के सामूहिक हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित विकास दुबे के अलावा उसके दस साथियों को नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मुठभेड़ में अतुल दुबे और प्रेम कुमार पांडेय को मार गिराया था। दोनों अभियुक्त नाजमद थे।पुलिस ने जांच के बाद 11 अन्य बदमाशों के नाम की शिनाख्त कर ली है। यह सभी पुलिस पर हमले में शामिल थे। इस तरह ज्ञात बदमाशों की संख्या बढ़कर अब 21 हो गई है, जिसमें से दो मारे जा चुके हैं। विकास पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है, जबकि दो मारे जा चुके हैं। इस तरह बाकी बचे 18 बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments