HomeUttar PradeshAgraसुबह सुबह कमरे की दहलीज पर बैठे युवक ने खुद को गोली...

सुबह सुबह कमरे की दहलीज पर बैठे युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद के ब्लाक शमसाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव जारोली में शनिवार सुबह छह बजे गृह कलेश के चलते युवक ने अपने घर पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद कर लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ब्लाक शमसाबाद क्षेत्र के गांव जारोली निवासी बहादुर पुत्र धन्नो उम्र करीब 23 वर्ष नासिक में कैंटीन का काम करता था। लॉकडाउन के चलते अपने घर वापस आ गया था, करीब तीन महीने से घर पर ही था। शनिवार सुबह 6 बजे युवक ने अपने घर पर बने कमरे की दहलीज पर बैठकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़े, गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना थाना शमसाबाद पुलिस को दी गई। इस पर थानाध्यक्ष शमसाबाद अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। कुछ ही देर में सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल भी घटनास्थल पर आ गए तथा घटनाक्रम के बारे में परिजनों तथा आसपास के लोगों से जानकारी ली। सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल ने बताया कि घटनास्थल से तमंचा बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments