HomeUttar PradeshAgraआगरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहली आवास विकास कॉलोनी, फल विक्रेता घायल

आगरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहली आवास विकास कॉलोनी, फल विक्रेता घायल

सिकंदरा आवास विकास काॅलोनी शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग में अफरातफरी और दहशत फैल गयी। गोली लगने से वहां से गुजरता एक फल विक्रेता घायल हो गया। घटना के पीछे कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारी के पुत्र और हमलावरों के बीच विवाद बताया जा रहा है। लोगों को मौके पर जुटता देख हमलावर एक बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों की बाइक अपने कब्जे में ले ली। घायल को सिकंदरा हाईवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मचारी के पुत्र से पूछताछ कर रही है।इंस्पेक्टर सिकंदरा अरिवंद कुमार ने बताया गुरुवार की रात को सेक्टर 14 निवासी कंवलजीत उर्फ सनी गिल और कपिल चौधरी का सेक्टर 11 निवासी विकास गौतम उर्फ राजा से शराब के नशे में झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच गाली-गलौज हो गयी थी। इससे कपिल और सनी क्रुद्ध हो गए। वह शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे सेक्टर 11 निवासी विकास गौतम के घर पहुंच गए। विकास के पिता पीएस गौतम कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।उन्होंने घर में ही परचूनी की दुकान खोल रखी है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments